स्तर 6 का परिचय
एजेंट्स ऑफ चेंज ऑनलाइन कोर्स के छठे लेवल में आपका स्वागत है — “बच्चों के यौन शोषण को खत्म करने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स के टूल्स।”
स्तर 6 का विषय है “अच्छे के लिए टेक्नोलॉजी: बच्चों के खिलाफ अपराधों से लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल,” जो इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (ICMEC) और ECPAT इंटरनेशनल की पहल है।
अगर आप पहली बार इस कोर्स के बारे में जान रहे हैं और पहले के लेवल्स देखना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके स्तर 1: मूल आधार के कोर्स कैटलॉग में जा सकते हैं।
स्तर 6 को इस तरह बनाया गया है कि ये आपको बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में थोड़ी तकनीकी समझ दे सके —
भले ही आपको टेक्नोलॉजी की ज़्यादा जानकारी न हो।
यह लेवल बताता है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जहाँ बच्चों को नुकसान पहुँचाने में हो सकता है,
वहीं इसका सही उपयोग ऐसे अपराधों को रोकने और खत्म करने में भी किया जा सकता है।
पार्टिसिपेंट की प्रोफाइल
एजेंट्स ऑफ चेंज एक खास कोर्स है, जो उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो बच्चों को यौन शोषण, तस्करी और दूसरे तरह के शोषण से बचाने का काम करते हैं।
इसमें कई तरह के प्रोफेशनल शामिल होते हैं, जैसे —
पुलिस और कानून से जुड़े लोग
- वकील और जज
- बच्चों की सुरक्षा देखने वाले अधिकारी और सोशल वर्कर
- स्कूल के टीचर
- डॉक्टर और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लोग
- वो संगठन जो बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं
कोर्स का विवरण:
अवधि: स्तर 6 लगभग पाँच घंटे का है। यह लेवल नौ मॉड्यूल्स में बाँटा गया है।
भाषा: पूरी तरह से डब और उपशीर्षक के साथ हिंदी में उपलब्ध है।
कोर्स के प्रशिक्षक
एजेंट्स ऑफ चेंज कोर्स आपको दुनिया भर के मशहूर विशेषज्ञों के अनुभव और विचार सुनने का मौका देता है।
- एना लुसिला सैंडोवल ओरोज़्को – हीरोज़ और अलुना प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, इंजीनियर, स्पेन
- क्रिस्टोफर मॉस्बी – सीईओ और सीनियर सिक्योरिटी कंसल्टेंट, मोवासी, थाईलैंड
- गिलर्मो गालार्ज़ा अबिज़ैद – वाइस प्रेसिडेंट, पार्टनरशिप्स और ट्रेनिंग्स, इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (ICMEC), संयुक्त राज्य / मेक्सिको
- एथेना मॉर्गन – रीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर (अफ्रीका), इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (ICMEC), केन्या
- डॉ. फ्रैन कसिनो – पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर, एथेना रिसर्च सेंटर (ARC), रोवीरा आई विरगिली यूनिवर्सिटी, स्पेन
- मारिया एइरा – सूचना और प्रौद्योगिकी फेलो, सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स, संयुक्त राष्ट्र इंटररीजनल क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट, इटली
- ऑस्टिन जे. बेरीयर जूनियर – स्पेशल एजेंट, होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन – फीनिक्स, संयुक्त राज्य
- पाब्लो गालेगोस – प्रोजेक्ट मैनेजर, आइडेनेर, स्पेन
- बिंदु शर्मा – वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल पॉलिसी और इंडस्ट्री अलायंसेस; मैनेजिंग डायरेक्टर (एशिया पैसिफिक), ICMEC, सिंगापुर / भारत
- कॉन्स्टेंटिना मॉर्फी – मनोवैज्ञानिक, द स्माइल ऑफ द चाइल्ड, ग्रीस
- माइकल एन. कैचीन – सीनियर चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, ICMEC, संयुक्त राज्य
- मारिजा वुकासिनोविक – सदस्य, विक्टिम सपोर्ट यूनिट, एस्ट्रा – एंटी-ट्रैफिकिंग एक्शन, सर्बिया
- ज़ोए कोलपार्ट – रीजनल प्रोग्राम मैनेजर (यूरोप), ICMEC, फ्रांस
- मलीना एनलुंड – सेफ्टी पॉलिसी मैनेजर, एशिया–पैसिफिक, META, थाईलैंड
- एम्मा साउटर – लीड ट्रेनर, सेंटर फॉर चाइल्ड प्रोटेक्शन, यूनिवर्सिटी ऑफ केंट, यूनाइटेड किंगडम
- डेनिएला डुपुय – साइबर क्राइम में विशेषज्ञ वकील, अर्जेंटीना
हमारे बारे में
यह कोर्स दो अंतरराष्ट्रीय बाल संरक्षण संगठनों — इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (ICMEC) और ECPAT इंटरनेशनल — के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है।
हम अपने वैश्विक अनुभवों और सिद्ध सर्वोत्तम तरीकों को साझा करके दुनिया भर के एजेंट्स ऑफ चेंज को बच्चों की बेहतर सुरक्षा करने में सक्षम बनाना चाहते हैं।
इंटरनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (ICMEC) के बारे में
ICMEC एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया को सभी बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए काम करता है।
यह संगठन बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और गुमशुदगी के खतरे से बच्चों की रक्षा करने के लिए समर्पित है।
इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। ICMEC दुनिया भर में अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम करता है ताकि गुमशुदा बच्चों की खोज और उन्हें वापस लाने में मदद मिल सके, ऑनलाइन शोषण के खिलाफ प्रभावी रूप से लड़ाई लड़ी जा सके, और पेशेवरों, संस्थानों तथा समुदायों को सशक्त बनाया जा सके ताकि वे बच्चों को हर प्रकार के यौन शोषण से बचा सकें। अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाएँ www.icmec.org
ECPAT इंटरनेशनल के बारे में
ECPAT इंटरनेशनल एक गैर-सरकारी संगठन है और यह एकमात्र वैश्विक बाल अधिकार नेटवर्क है, जो विशेष रूप से बच्चों के यौन शोषण को समाप्त करने पर केंद्रित है। 104 देशों में मौजूद 122 से अधिक सिविल सोसाइटी संगठनों के साथ मिलकर, हम बच्चों की सुरक्षा के लिए एक मज़बूत कानूनी व्यवस्था की वकालत करते हैं, निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करते हैं ताकि उनकी सेवाओं का दुरुपयोग न हो, इस अपराध को बेहतर समझने के लिए रिसर्च करते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि पीड़ितों और बचे हुए लोगों की आवाज़ें राजनीतिक निर्णयों में सुनी जाएँ और वे अपने अधिकारों को बेहतर समझ सकें। अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाएँ www.ecpat.org
अकनॉलेजमेंट

यह प्रोजेक्ट यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट, ऑफिस टू मॉनिटर एंड कॉम्बैट ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स द्वारा फंड किया गया है।

यह लेवल HEROES प्रोजेक्ट के सहयोग से विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य है — बाल यौन शोषण और मानव तस्करी से जुड़े अपराधों से लड़ने और पीड़ितों की रक्षा करने के लिए नई रणनीतियाँ विकसित करना।(झंडा जोड़ें)
यह प्रोजेक्ट यूरोपीय संघ (European Union) के होराइजन 2020 रिसर्च एंड इनोवेशन प्रोग्राम के तहत ग्रांट एग्रीमेंट नंबर 101021801 से फंड किया गया है।
यहाँ प्रकाशित सामग्री की पूरी जिम्मेदारी प्रकाशकों की है, और यह जरूरी नहीं कि यह यूरोपीय आयोग (European Commission) या उसके विभागों के विचारों को दर्शाती हो।
“एजेंट्स ऑफ चेंज: बच्चों के यौन शोषण को खत्म करने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स के टूल्स” कोर्स में आपका स्वागत है। यह स्तर 6 है — “अच्छे के लिए टेक्नोलॉजी: बच्चों के खिलाफ अपराधों से लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग।” शुरू करने के लिए “स्तर 6 में आपका स्वागत है और परिचय” पर क्लिक करें।